सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी समय से पहले निकासी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा को समय से पहले बंद करने पर आपको 1% तक का जुर्माना भरना पड़ता है। ऐसा करने पर बैंक आपके ब्याज की गणना केवल उसी अवधि के लिए करता है, जिस समय तक पैसा एफडी में जमा रहा है। इसके बाद, राशि पर आपको पेनल्टी काटकर भुगतान किया जाता है। अगर आप भी अपनी एफडी को बीच में ही बंद करने का सोच रहे हैं, तो पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 12-06-2026 11:29:53 AM

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में समय से पहले एफडी निकासी क्या है?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 5 लाख से अधिक की एफडी को समय से पहले तोड़ने या बंद करने पर बैंक आपकी एफडी ब्याज दर पर 1% तक का जुर्माना लगा सकता है। इसी के साथ बैंक लागू CBI एफडी ब्याज दर कम करके आपको भारी भरकम ब्याज का नुकसान भी दे सकता है।

निकासी करने पर बैंक आपको केवल उतना ही ब्याज देगा, जितने समय तक राशि आपके सावधि जमा खाते में रही है। साथ ही, यदि एफडी राशि 7 दिनों से कम समय में निकाली जाती है, तो उस राशि पर कोई भी ब्याज नहीं मिलता है। ज्यादातर मामलों में 5 लाख से कम की एफडी राशि पर कोई जुर्माना नहीं लगता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सावधि जमा को समय से पहले कैसे बंद करें?

नीचे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा को समय से पहले बंद करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है:

ऑनलाइन माध्यम

  • स्टेप 1: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के CBI मोबाइल ऐप पर जाएं।
  • स्टेप 2: अपनी जानकारी डालकर लॉग इन करें और ‘Online Term Deposit’ भाग पर जाएं।
  • स्टेप 3: स्क्रीन पर दिख रहे ‘Break FD’ या ‘समय से पहले निकासी’ के विकल्प को चुनें।
  • स्टेप 4: दिए गए एफडी विकल्पों में से वह एफडी चुनें, जिसे आप बंद कराना चाहते हैं।
  • स्टेप 5: अंत में जानकारी को चेक करके सबमिट कर दें।

ऑफलाइन माध्यम

  • स्टेप 1: अपने नजदीकी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर जाएं और FD समयपूर्व बंद करने का फॉर्म प्राप्त करें।
  • स्टेप 2: फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें और अपनी एफडी की रसीद के साथ जमा कर दें।
  • स्टेप 3: इस दौरान आपसे आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी भी मांगी जा सकती है।
  • स्टेप 4: सभी दस्तावेज, फॉर्म सहित जमा कर दें।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एफडी राशि से समय से पहले निकासी के नुकसान

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में समय से पहले FD तोड़ने से क्या होता है:

  • जुर्माना भरना पड़ सकता है: समय से पहले सावधि जमा राशि निकालने पर बैंक ग्राहकों की एफडी से 1% तक की कटौती कर सकता है।
  • ब्याज कम मिलता है: आपको एफडी तोड़ने पर कितना ब्याज मिलेगा, यह आपकी राशि एफडी में कितने समय तक जमा रही है, इसपर निर्भर करता है।
  • 7 दिन से कम की एफडी पर नियम: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 7 दिन से कम की एफडी करने पर कोई ब्याज नहीं देता है।
  • टैक्स-सेवर FD: टैक्स सेवर एफडी को समय से पहले बंद नहीं किया जा सकता है, ऐसा केवल खाताधारक की मृत्यु की स्थिति में किया जा सकता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एफडी बंद करने से कैसे बच सकते हैं?

क्या कोई ऐसा तरीका है, जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़े बिना पैसे निकाले जा सकें? आइए जानते हैं, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सावधि जमा खाता बंद करने से कैसे बचें:

  • एफडी के बदले लोन स्कीम: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी के बदले लोन लेने पर एफडी राशि का 90% लोन के रूप में देता है। इससे एफडी तोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
  • सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड सुविधा: ग्राहक अपनी एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसमें एफडी का लगभग 90% क्रेडिट लिमिट होती है।
  • आंशिक निकासी सुविधा का उपयोग: सेंट्रल बैंक आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके अंतर्गत आपकी एफडी में बची हुई राशि पर नियमित ब्याज मिलता रहता है।

निष्कर्ष

आप अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चल रहे, सावधि जमा खाते को बीच में ही बंद करा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको तय ब्याज दर पर 1% तक की पेनल्टी देनी पड़ सकती है। इसके अलावा जल्दी एफडी तोड़ने से TDS और टैक्स पर असर पड़ सकता है। यदि आप इस बोझ से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कई रास्ते उपलब्ध हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सावधि जमा की समय से पहले निकासी के लिए एफडी के बदले लोन, एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड और आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध कराता है। बैंक द्वारा दिए गए इन विकल्पों का चयन एक बेहतर फैसला हो सकता है। साथ ही आप एफडी समयपूर्व निकासी कैलकुलेटर की सहायता से जान सकते हैं, कि जुर्माने के बाद आपको कितना अमाउंट मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या मैं सेंट्रल बैंक की 1 साल की एफडी तोड़ सकता हूँ?

    हाँ, आप अपनी सेंट्रल बैंक में मौजूद 1 साल की एफडी को मैच्योरिटी से पहले कभी भी बंद कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ पेनल्टी लग सकती है। इसके लिए आप नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या अपनी बैंक शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एफडी तोड़ने पर मुझे कितना नुकसान होगा?

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एफडी तोड़ने से बैंक आपकी लागू ब्याज दर पर 1% तक का जुर्माना लगा सकता है, जिससे आपको मिलने वाला कुल रिटर्न राशि कम हो सकती है।
  • क्या सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एफडी तोड़ने से सिबिल स्कोर प्रभावित होता है?

    सेंट्रल बैंक में एफडी को समय से पहले तोड़ने पर आपके सिबिल स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसकी जगह यदि आपने अपनी एफडी पर लोन लिया है और उसे नहीं चुकाया है, तो आपके स्कोर पर असर पड़ सकता है।

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL