सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया FD के बदले लोन 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को सावधि खाते के बदले लोन की सुविधा प्रदान करता है जिसका उद्देश्य एफडी तोड़े बिना ग्राहकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस लोन के तहत ग्राहक अपनी एफडी राशि का सर्वाधिक 90% प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए सेंट्रल बैंक में न्यूनतम 10,000 की सावधि जमा होना आवश्यक है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 11-06-2026 05:28:28 AM

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी के बदले लोन क्या है?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कभी भी एफडी को समय से पहले बंद करने को बढ़ावा नहीं देता है, ऐसा इसलिए क्योंकि ग्राहकों को ब्याज का नुकसान झेलना पड़ता है। इसलिए बैंक एफडी के बदले लोन की सुविधा प्रदान करता है, ताकि पैसों की अचानक आने वाली जरूरतों को बिना एफडी तोड़े ही पूरा किया जा सकें। सेंट्रल बैंक में ग्राहक अपनी एफडी राशि का अधिकतम 90% लोन प्राप्त कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इस लोन के लिए आपसे सिबिल स्कोर या इनकम सर्टिफिकेट की मांग नहीं करता है, क्योंकि बैंक के पास आपकी एफडी होती है। इस लोन को पाने के लिए आपके पास बैंक में कम से कम 10,000 की एफडी होनी आवश्यक है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी लोन की मुख्य विशेषताएं

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी आधारित लोन की कई विशेषताएं हैं:

  • न्यूनतम एफडी - बैंक में न्यूनतम 10,000 होना आवश्यक है।
  • कितना लोन मिलेगा - ग्राहक अपनी एफडी राशि का 90% प्राप्त कर सकते हैं।
  • लोन पर ब्याज - बैंक आपकी एफडी पर मिलने वाले ब्याज से केवल 1% ज्यादा ब्याज लेता है।
  • लोन भुगतान समय - ग्राहक एफडी मैच्योर होने तक लोन चुका सकते हैं।
  • उपयोग राशि पर ब्याज - ग्राहकों को केवल उपयोग की गई राशि पर ब्याज देना होता है।
  • आसान आवेदन - बैंक में एफडी के लोन के लिए आवेदन करना आसान है, इसके लिए सिबिल स्कोर भी जरूरी नहीं होता है।
  • एफडी पर ब्याज - आपका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी ब्याज दर के अनुसार ब्याज प्राप्त करता रहता है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एफडी के बदले लोन कैसे लें?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एफडी के बदले लोन लेने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:

ऑनलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - ‘Loan’ सेक्शन में जाएं और ‘Loan against FD’ के विकल्प को चुनें।
  • स्टेप 3 - उस एफडी राशि को चुनें जिसके बदले आप लोन लेना चाहते है।
  • स्टेप 4 - इसके बाद लोन की राशि और भुगतान करने का समय चुनें।
  • स्टेप 5 - सारी जानकारी की पुष्टि करें और सबमिट करें।

ऑफलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - बैंक से एफडी के बदले लोन का फॉर्म लें और उसे सही से भरें।
  • स्टेप 3 - आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ फॉर्म को बैंक में जमा करें।
  • स्टेप 4 - बैंक द्वारा सत्यापन के बाद आपका लोन स्वीकार कर लिया जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी के बदले लोन किसे लेना चाहिए?

यहां बताया गया है, कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी लोन किसे लेना चाहिए:

  • एफडी तोड़ने से बचने के लिए - अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत पड़ी है, और आप एफडी तोड़ना नहीं चाहते हैं तो आप एफडी के बदले लोन ले सकते है।
  • सिबिल स्कोर को बेहतर करने के लिए - बैंक यह लोन बिना सिबिल स्कोर के देता है, और इतना ही नहींं बल्कि अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है, तो आप इस लोन का समय पर भुगतान करके उसे सुधार भी सकते हैं।
  • कम ब्याज के लिए - पर्सनल लोन या दूसरे लोन पर बैंक आपके अधिक ब्याज लेता है, ऐसे में एफडी के बदले लोन लेकर आप ज्यादा ब्याज देने से बच सकते हैं।

निष्कर्ष

ग्राहकों को समय से पहले एफडी न तोड़ने पड़ी इसके लिए सेंट्रल बैंक एफडी के बदले लोन की सुविधा प्रदान करता है। इस लोन में आप एफडी राशि का अधिकतम 90% लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बैंक आपसे इस लोन पर, एफडी पर मिल रही ब्याज दर से 1% ही ज्यादा ब्याज लेता है। ऐसे में अगर आप भी एफडी तोड़ने से बचना चाहते हैं, साथ ही कम ब्याज पर लोन लेना चाहते है, तो यह आपके लिए उपयुक्त विकल्प है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी के बदले लोन की लिमिट क्या है?

    ग्राहक अपनी एफडी राशि का अधिकतम 90% प्राप्त कर सकते हैं। बैंक आपसे सिर्फ उपयोग की गई राशि पर ही ब्याज लेता है, न कि पूरी लिमिट पर।
  • क्या सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी के बदले लोन देता है?

    हाँ, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी के बदले लोन देता है। इसे अचानक आने वाली पैसों की जरूरत के समय लिया जा सकता है।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी के बदले लोन की ब्याज दर क्या है?

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी लोन की ब्याज दर आपकी एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर से 1% ज्यादा होती है।

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL