सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टैक्स सेविंग सावधि जमा, ऐसे निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो अपनी बचत पर टैक्स बचाना चाहते हैं। दरअसल सेंट्रल बैंक की यह खास एफडी निवेशकों को पैसों की सुरक्षा के साथ, 1.5 लाख तक की निवेश राशि पर टैक्स छूट का वादा भी करती है। इस खाते पर बैंक 6.00% से 6.50% तक का ब्याज दे रहा है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, टैक्स सेविंग एफडी पर इतना ब्याज दे रहा है:
| नागरिक श्रेणी | ब्याज दर |
| सामान्य नागरिक | 6.00% |
| वरिष्ठ नागरिक | 6.50% |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टैक्स सेविंग एफडी की निम्नलिखित विशेषताएं है:
यहाँ विस्तार से समझाया गया है, कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टैक्स सेविंग एफडी कैसे काम करती है:
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में टैक्स सेविंग एफडी खाता खोल सकते हैं:
लोग यह भी पढ़ते हैं: सावधि जमा ब्याज दरें
CBI टैक्स सेविंग एफडी के तहत ग्राहक, 1.5 लाख तक के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। हालांकि इस सावधि जमा खाते पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स योग्य होता है। साथ ही यदि वार्षिक ब्याज सामान्य नागरिकों के लिए 50,000 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 लाख से ज्यादा होता है, तो बैंक इसपर टीडीएस काट सकता है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टैक्स सेविंग एफडी टैक्स बचाने का एक अच्छा तरीका है, इसमें ग्राहकों को 1.5 लाख तक की राशि पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है। हालांकि यह योजना 5 साल के अनिवार्य लॉक इन पीरियड के साथ आती है, ऐसे में इन 5 सालों से पहले इस खाते से निकासी करना संभव नहीं है, लेकिन अगर खाताधारक की किसी कारण से दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति द्वारा इस खाते को बंद किया जा सकता है।