पंजाब नेशनल बैंक एफडी पर प्रीमैच्योर विड्रॉल की अनुमति देता है, लेकिन इसपर जुर्माना लगाया जाता है। यह जुर्माना आपके एफडी की कुल अवधि के तहत तय किया जाता है, हालांकि इससे आपकी निवेश की गई राशि पर कोई असर नहीं पड़ता है। आप एफडी निकासी के लिए शाखा या नेट बैंकिंग से अनुरोध कर सकते हैं, जिसकी आसान प्रक्रिया लेख में बताई गई है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
पीएनबी की सावधि जमा से समय से पहले निकासी पर लागू ब्याज दर पर 1% तक का जुर्माना लगता है। यह जुर्माना आपकी एफडी राशि की अवधि पर निर्भर करता है। एफडी समयपूर्व निकासी करने से आपको ब्याज का भारी नुकसान उठाना पड़ता है, ऐसे में सोच समझकर ही एफडी तोड़ने का कदम उठाएं।
PNB में 7 दिन से कम समय में एफडी राशि निकालने पर बैंक आपको कोई लाभ नहीं देता है। बैंक केवल उतने ही दिनों का ब्याज आपको देता है, जितने दिनों के लिए आपका पैसा एफडी में रहा है।
पीएनबी फिक्स्ड डिपॉजिट से निकासी करने से बचने के लिए मुख्य तरीकें:
पंजाब नेशनल बैंक में एफडी तोड़ने या बंद करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके नीचे दिए गए हैं:
अगर मैं समय से पहले अपनी PNB एफडी निकाल लूं, तो क्या तब भी मुझे लोन मिल सकता है? यदि आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि PNB बैंक एफडी के बदले लोन या क्रेडिट कार्ड सुविधा तभी देता है जब आपकी एफडी बैंक में वर्तमान में चल रही हो। वरना आप इस सुविधा के लिए पात्र नहीं रहते हैं। साथ ही, यदि आपकी टैक्स सेवर एफडी है, तो आपको उस राशि पर लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं मिलता है और न ही आप उस एफडी से समय से पहले बाहर निकल सकते हैं। हमारी सलाह यह है कि आप सोच-समझकर और जुर्माने के बारे में जानने के बाद ही एफडी तोड़ने का फैसला लें।