आरबीएल बैंक में सावधि जमा (FD) के बदले लोन की प्रक्रिया को ओवरड्राफ्ट सुविधा भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया में अपने सावधि जमा खाते का 90% तक लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है और आपके लोन का ब्याज भी बैंक द्वारा तय की गई एफडी से केवल 0.50% से 2% अतिरिक्त ही होती है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
देखिए, कोई नहीं चाहेगा कि वह समय से पहले अपनी एफडी तोड़कर जुर्माने का भारी भरकम बोझ उठाए। बैंक भी समय से पहले एफडी तोड़ने को बढ़ाना नहीं देता है, इसके लिए बैंक ग्राहकों को एफडी के बदले लोन प्राप्त करने का विकल्प देता है। इस सुविधा का उपयोग करने से आपको एफडी तोड़े बिना ही जमा राशि का लगभग 90% तक लोन के रूप में मिल जाता है।
आरबीएल बैंक एफडी के बदले लोन लेने के अन्य भी कई लाभ है, जैसे बैंक आपको लोन ली गई राशि को चुकाने के लिए पर्याप्त समय देता है और लोन राशि पर ब्याज भी तय एफडी दर से 0.50% से 2% तक ही अधिक लगाता है
आरबीएल बैंक जिसे रत्नाकर बैंक लिमिटेड भी कहते हैं, अपने ग्राहकों को सावधि जमा के बदले लोन की सुविधा देता है। आइए इससे जुड़ी मुख्य बातों को जानते हैं:
आरबीएल बैंक में एफडी के बदले लोन प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया स्टेप्स फॉलो करें:
आरबीएल बैंक आपको मजबूरी के समय में एफडी के बदले लोन सुविधा देकर मदद प्रदान कर सकता है। इतना ही नहीं बल्कि उस राशि को चुकाने के लिए ग्राहक को निश्चित अवधि भी देता है। इसमें आवेदन स्वीकार होने पर बैंक आपकी एफडी की राशि का 90 प्रतिशत आपके खाते में प्रदान कर देता है और तब भी FD पर ब्याज चलता रहता है। यदि आपका भी एफडी खाता आरबीएल बैंक में है और आप पैसों की जरूरत के कारण अपनी एफडी तोड़ रहें हैं तो आप इसके बजाय यह सुविधा अपना सकते हैं।