श्रीराम फाइनेंस FD ब्याज दरें 2026

श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा पर ब्याज दर 7.00% से 7.60% के बीच है। यह दर मुख्य रूप से इस बात पर तय होती है कि आप कितने समय के लिए पैसा जमा कर रहे हैं। जितनी लंबी अवधि, उतना बेहतर ब्याज मिलता है। कुछ निवेशकों के लिए अतिरिक्त फायदे भी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% और महिलाओं को 0.05% ज्यादा ब्याज मिलता है। अवधि के मामले में 12 महीने से 60 महीने तक के विकल्प उपलब्ध हैं – यानी निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से समय चुन सकते हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 22-05-2026 04:42:32 AM

श्रीराम फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट क्या है?

श्रीराम फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित टर्म डिपॉजिट है, जिसमें आप एक निश्चित राशि को कंपनी में तय अवधि के लिए पहले से तय ब्याज दर पर जमा करते हैं। श्रीराम फाइनेंस आपको कॉलेबल और नॉन-कॉलेबल दोनों तरह की सावधि जमा उपलब्ध कराता है। श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा 5,000 रुपये से शुरू की जा सकती है।

इनकी सावधि जमा में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% तथा महिलाओं को 0.05% अतिरिक्त ब्याज मिलता है। श्रीराम फाइनेंस में सभी डिपॉजिट के मेच्योर हो जाने के बाद उसके रिन्यूअल पर अतिरिक्त 0.15% का ब्याज मिलता है।

श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा के लाभ

श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा खाता खोलने के कई लाभ हैं जो कि निम्नलिखित हैं:

  • समय से पहले निकासी: अगर अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो सावधि जमा को समय से पहले तोड़ा जा सकता है। हालांकि, इसके लिए ब्याज दर पर पेनल्टी लगती है, लेकिन यह फ्लेक्सिबिलिटी एक मानसिक शांति प्रदान करता है।
  • सावधि जमा पर लोन की सुविधा: एफडी को खत्म करने के बजाय इस पर लोन भी ले सकते हैं। इससे बिना सावधि जमा को खत्म किए आप अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं और ब्याज भी कमा सकते हैं।
  • ऑटो रिन्यूअल की सुविधा: सावधि जमा के मैच्योर होने पर आप ऑटो रिन्यू का विकल्प चुन सकते हैं। मैच्योरिटी के बाद रिनयूअल पर अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
  • ब्याज भुगतान के लिए फ्लेक्सिबिलिटी: आप अपनी सुविधा अनुसार ब्याज भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं जो कि मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक है।
  • महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष लाभ: महिलाओं को 0.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा की ब्याज दरें

नीचे अलग-अलग अवधि के अनुसार श्रीराम फाइनेंस की ब्याज दरों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है (टेबल में मुख्य अवधियां शामिल हैं):

अवधि (महीनों में) मासिक (% प्रति वर्ष) त्रैमासिक (% प्रति वर्ष) अर्ध-वार्षिक (% प्रति वर्ष) वार्षिक (% प्रति वर्ष)
12 6.79% 6.82% 6.88% 7.00%
15 (केवल डिजिटल) 7.02% 7.06% 7.12% 7.25%
18-23 6.93% 6.97% 7.03% 7.15%
24-35 7.02% 7.06% 7.12% 7.25%
36-60 7.35% 7.39% 7.46% 7.60%

नोट:

  • ये दरें 5 अगस्त 2025 से लागू हैं और बदल सकती हैं – निवेश से पहले एफडी ब्याज दरों की तुलना एक बार जरूर करें।
  • वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को 0.50% और 0.05% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
  • रिन्यूअल पर 0.15% अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

श्रीराम फाइनेंस में फिक्स्ड डिपॉजिट खाता कैसे खोलें?

श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा के लिए खाता खोलने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके उपलब्ध हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

  1. ऑनलाइन तरीका

    • श्रीराम फाइनेंस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर रजिस्टर करें।
    • एफडी के लिए राशि, अवधि और PAN दर्ज करें।
    • KYC पूरा करें और बैंक की जानकारी को वेरिफाई करें।
    • नॉमिनी का चुनाव करें और ऑनलाइन भुगतान कर दें।
    • तुरंत FD सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।
  2. ऑफलाइन तरीका

    • नजदीकी श्रीराम फाइनेंस की शाखा पर जाएं।
    • सावधि जमा का आवेदन फॉर्म भरें।
    • जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
    • राशि जमा करें।
    • राशि जमा होते ही शाखा अधिकारी एफडी की रसीद दे देंगे।

श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा के लिए आवश्यक दस्तावेज

श्रीराम फाइनेंस में FD खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं:

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • पता प्रमाण: आधार, पासपोर्ट, हाल का यूटिलिटी बिल या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • फोटो: हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु प्रमाण: अगर जन्मतिथि पहचान पत्र में न हो तो अलग दस्तावेज जो कि आयु को प्रमाणित कर सके।
  • व्यावसायिक संस्थानों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज: पार्टनरशिप डीड या अथॉराइजेशन लेटर जो कि संस्था को प्रमाणित कर सके।

श्रीराम फाइनेंस FD ब्याज पर टैक्स का विवरण

सावधि जमा से मिलने वाले ब्याज को आयकर अधिनियम के तहत “अन्य स्रोतों से आय” माना जाता है। आयकर अधिनियम की धारा 194A के तहत बैंक 10% TDS काटता है। अगर पैन कार्ड नहीं दिया है तो TDS 20% की दर से कटेगा। टैक्स सेवर एफडी में धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है, लेकिन इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है, यानी इसे बीच में नहीं तोड़ा जा सकता।

निष्कर्ष

श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा करना आपके लिए एक शानदार और सुरक्षित विकल्प है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो एक सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं। 12 महीने से 60 महीने तक की सावधि जमा में 7.00% से 7.60% तक का ब्याज उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो मार्केट के किसी भी उतार-चढ़ाव से छुटकारा चाहते हैं। ऑटो रिन्यू, लोन सुविधा, उच्च क्रेडिट रेटिंग जैसी सुविधाएं पैसों को सुरक्षित रखती हैं।

FAQs

  • श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा की ब्याज दरें क्या हैं?

    श्रीराम फाइनेंस FD की ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 7.00% से 7.60% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% से 8.10% प्रति वर्ष तक हैं।
  • श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा खोलने के लिए कितनी न्यूनतम राशि चाहिए?

    श्रीराम फाइनेंस में सावधि जमा खाता खोलने के लिए न्यूनतम ₹5000 जमा करने होते हैं।
  • क्या श्रीराम फाइनेंस का टैक्स-सेविंग सावधि जमा मैच्योरिटी से पहले निकाला जा सकता है?

    नहीं, टैक्स-सेविंग सावधि जमा में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। केवल जमाकर्ता की मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति ही जमा की गई राशि को निकाल सकता है।
  • क्या श्रीराम फाइनेंस FD के खिलाफ लोन की सुविधा देता है?

    हां, FD पर लोन की सुविधा उपलब्ध है।
  • क्या वरिष्ठ नागरिकों को श्रीराम फाइनेंस FD पर ज्यादा ब्याज मिलता है?

    हां, वरिष्ठ नागरिकों को हर अवधि पर अतिरिक्त 0.50% ब्याज मिलता है।

FD Rates Articles

Recent Articles
Popular Articles
5 लाख की FD पर मासिक ब्याज

26 Aug 2025

2026 में 5 लाख की सावधि जमा
Read more
एसबीआई सावधि जमा मासिक आय योजना

06 Feb 2025

एसबीआई मासिक आय योजना (SBI
Read more
किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर सबसे अधिक है?

31 Mar 2022

2026 में सावधि जमा पर
Read more
मिडिल क्लास के लिए बेस्ट फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान्स

28 Mar 2022

मध्यवर्ग के लोगों के बीच
Read more
एफडी में कैसे निवेश करें?

18 Feb 2022

भारत की एक बडी आबादी
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL