यूको बैंक अपने ग्राहकों को समय से पहले एफडी बंद करने के लिए प्रीमैच्योर विड्रॉल की सुविधा देता है। यूको बैंक अपने ग्राहकों को समय से पहले एफडी बंद करने के लिए प्रीमैच्योर विड्रॉल की सुविधा देता है। हालांकि ऐसा करने पर बैंक 1% तक का जुर्माना वसूल कर सकता है। जुर्माने की दर इस बात पर निर्भर करती है, आपकी राशि एफडी में कितने समय तक रही है। लेकिन परेशान न हो, आपकी मूल निवेश राशि पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
पैसों की अचानक जरूरत पड़ने पर यूको बैंक अपने ग्राहकों को एफडी तोड़ने की सुविधा देता है। लेकिन ऐसा करने पर आपको पेनल्टी देनी पड़ती है। हालांकि अगर आप पेनल्टी देने से बचना चाहते हैं, तो बैंक में दूसरे विकल्प भी उपलब्ध हैं।
निकासी करने आपको केवल उस अवधि तक यूको बैंक एफडी ब्याज मिलेगा, जितने समय तक राशि एफडी खाते में रही है। यह अवधि जुर्माने की राशि को भी तय करती है, जिसमें बैंक आपसे अधिकतम 0.50% से 1.00% का जुर्माना ले सकता है।
यूको बैंक में पेनल्टी दिनों के हिसाब से बदलती है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है:
| अवधि | जुर्माना |
| 180 दिन | 0% |
| 181 या उससे अधिक दिन होने पर | 0.50% या 1% |
यूको बैंक में सावधि जमा खाता बंद करने के लिए आप निम्न तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:
आप अपने यूको बैंक की एफडी को यदि असमय आई पैसों की जरूरत के कारण तोड़ रहें हैं, तो आपको बता दें कि यूको बैंक आपको एफडी जारी रखने के लिए कई अन्य तरीके भी देता है, जैसे एफडी के बदले लोन लेना या एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड सुविधा लेना।
इसमें आपको अपनी राशि का 90% खर्च करने के लिए मिल जाता है और आपको अपनी एफडी तोड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। साथ ही, बैंक आपको दी गई राशि पर आपकी एफडी दर से 0.50% से 1.00% तक की अतिरिक्त ब्याज लगाता है।
क्या आप भी अपने यूको बैंक सावधि जमा से पैसे निकालने की सोच रहे हैं? यदि हाँ, तो आपको बता दें कि यूको बैंक समय से पहले सावधि जमा निकासी की अनुमति तो देता है, लेकिन इस निकासी राशि पर बैंक आपकी एफडी से 1% तक की कटौती कर सकता है। साथ ही, आपको ब्याज लाभ केवल उतना ही दिया जाएगा, जिस समय तक आपकी एफडी राशि बैंक में रही है। इसके अलावा यदि आप 7 दिन से कम में ही पैसे निकालने का सोच रहें है, तो रुक जाइए, क्योंकि बैंक 7 दिन से कम की राशि पर आपको कोई ब्याज लाभ नहीं देता है। ऐसे में पैसों की जरूरत होने पर एफडी के बदले लोन लेना बेहतर विकल्प है।