यूनियन बैंक टैक्स सेविंग सावधि जमा

यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी, पैसों की सुरक्षा के साथ टैक्स बचाने का एक शानदार विकल्प है। यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी 5 साल के अनिवार्य लॉक इन अवधि के साथ आती है, जिसपर बैंक द्वारा 6.00% से 6.50% का ब्याज दिया जा रहा है। इस खाते के अंतर्गत ग्राहक धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक की निवेश राशि पर टैक्स छूट का फायदा प्राप्त सकते हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 09-06-2026 08:01:34 AM

यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी ब्याज दर

यूनियन बैंक में ग्राहकों को टैक्स सेविंग एफडी पर इस प्रकार ब्याज मिल रहा है:

नागरिक श्रेणी ब्याज
सामान्य नागरिक 6.00%
वरिष्ठ नागरिक 6.50%

यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी विशेषताएं

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया टैक्स सेविंग एफडी की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:

  • जमा राशि - 1,000 से 1.5 लाख तक
  • ब्याज - 6.00% से 6.50% तक
  • अवधि - 5 साल, लॉक इन पीरियड के साथ
  • कर लाभ - आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत उपलब्ध
  • वरिष्ठ नागिरक लाभ - सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज
  • एफडी के बदने लोन - यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी के बदले लोन प्राप्त नहीं किया जा सकता है

यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी कैसे काम करती है?

यहां यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी को विस्तार से समझाया गया है:

  • सबसे पहले आप यूनियन बैंक में टैक्स-सेविंग एफडी करते हैं।
  • इस एफडी में आप 1,000 से 1.5 लाख तक की राशि जमा कर सकते हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80C के अनुसार 1.5 लाख तक की निवेश राशि पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है।
  • टैक्स सेविंग एफडी 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ आती है, ऐसे में आपके पैसे 5 साल के लिए लॉक हो जाते हैं।
  • इन 5 सालों के दौरान आपके खाते पर यूनियन बैंक एफडी ब्याज दर के अनुसार ब्याज मिलता है।
  • 5 सालों के अंत में आप मूल निवेश राशि को ब्याज के साथ प्राप्त कर सकते हैं।

यूनियन बैंक में टैक्स सेविंग एफडी खाता कैसे खोलें?

यूनियन बैंक में टैक्स सेविंग एफडी खाता खोलने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:

ऑनलाइन प्रक्रिया

  • स्टेप 1 - यूनियन बैंक मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - इसके बाद फिक्स्ड डिपॉजिट सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3 - फिर टैक्स सेवर एफडी का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 4 - फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और जमा राशि का भुगतान करें।
  • स्टेप 5 - विवरण की जाँच करें और सबमिट कर दें।

ऑफलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - यूनियन बैंक की नजदीकी शाखा में जाएं। टय
  • स्टेप 2 - बैंक से टैक्स सेवर एफडी का फॉर्म प्राप्त करें।
  • स्टेप 3 - फॉर्म में अपना विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को साथ लगाए।
  • स्टेप 4 - बैंक में निवेश राशि का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया टैक्स सेविंग एफडी पर TDS

यूनियन बैंक टैक्स सेविंग FD में आप 1.5 लाख तक के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसपर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह कर योग्य होता है। अगर सालाना ब्याज सामान्य नागरिकों के लिए 50,000 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,00,000 से ज्यादा होता है, तो बैंक इसपर TDS काट सकता है।

निष्कर्ष

यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी, अपनी बचत पर टैक्स बचाने का एक आसान और सुरक्षित तरीका प्रदान करता है। इस योजना के तहत ग्राहक 1.5 लाख तक की निवेश राशि पर टैक्स छूट का दावा कर सकते हैं। हालांकि खाते पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से कर योग्य होता है। यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ आती है, ऐसे में इसमें केवल तब निवेश करें, जब आप 5 साल तक अपने निवेश को छोड़ने के लिए तैयार हो।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज देता है?

    यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% का ब्याज दे रहा है।
  • क्या यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी में लॉक-इन होता है?

    हाँ, यूनियन बैंक टैक्स सेविंग एफडी 5 साल के अनिवार्य लॉक इन के साथ आती है, ऐसे में आप 5 साल तक इस खाते से पैसे नहीं निकाल सकते हैं।
  • यूनियन बैंक टैक्स सेवर एफडी कर लाभ क्या है?

    यूनियन बैंक टैक्स सेवर एफडी आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक की राशि पर टैक्स छूट प्रदान करता है।
  • क्या यूनियन बैंक टैक्स सेवर एफडी पर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है?

    नहीं, यूनियन बैंक टैक्स सेवर एफडी पर मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता है। यह पूरी तरह कर योग्य होता है। केवल 1.5 लाख तक की निवेश राशि पर टैक्स छूट ली जा सकती है।

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL