अगर आप भी अपनी एफडी को तोड़े बिना तुरंत पैसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो यस बैंक एफडी के बदले लोन ले सकते हैं। इस सुविधा के तहत बैंक ग्राहक की एफडी को अपने पास सुरक्षा के रूप में गिरवी रख लेता है और उस राशि का 90% लोन के रूप में प्रदान करता है। यस बैंक में एफडी के बदले लोन आवेदन करने के लिए आपके एफडी खाते में न्यूनतम 10,000 रुपए होने जरूरी है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
क्या आप जानते हैं ग्राहक अपनी एफडी को तोड़े बिना जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसे प्राप्त कर सकते हैं। इस लोन के लिए आपको बैंक में सिबिल स्कोर या इनकम सर्टिफिकेट कुछ नहीं देना होता है। इतना ही नहीं, अगर आपका सिबिल बिगड़ा हुआ भी है, तो यह लोन उसे बेहतर कर सकता है।
इस लोन का आपकी यस बैंक एफडी ब्याज दर पर कोई असर नहीं पड़ता है। साथ ही, बैंक आपकी लोन राशि पर चुकाने के लिए बहुत ही कम ब्याज लगाता है, जो कि आपकी एफडी दर से 1% तक अधिक हो सकता है।
नीचे यस बैंक में एफडी के बदले लोन लेने पर मिलने वाले मुख्य लाभ और विशेषताओं की जानकारी दी गई है:
यस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले लोन देते समय आपकी एफडी दर से 1% तक की अतिरिक्त ब्याज ले सकता है। आइए उदाहरण से समझते हैं,
मान लीजिए, आपकी यस बैंक में 1,00,000 रुपए की एफडी है। इस राशि पर आपको 6% का सालाना ब्याज मिलता है। अब यदि आप यस बैंक से एफडी के बदले लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको 1,00,000 रुपए की एफडी के 80% के आधार पर 80,000 रुपए का लोन मिलेगा।
यदि चुकाते समय बैंक इस राशि पर 7% का ब्याज लगाता है, तो आपको 80,000×7%= 5600 रुपए प्रति वर्ष तक की राशि बैंक को देनी होगी।
क्या आप भी यस बैंक में एफडी के बदले लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, आइए आवेदन की दोनो प्रक्रिया जानते हैं:
यस बैंक ग्राहकों को सरल संपर्क बनाने के लिए यस रोबोट की सुविधा देता है। नीचे YES Robot के माध्यम से यस बैंक FD लोन आवेदन की प्रक्रिया दी गई है:
यस बैंक में एफडी लोन प्राप्त करने के लिए मोबाइल ऐप से आवेदन करने की प्रक्रिया को पढ़ें:
आप बैंक की शाखा पर जा कर आसानी से यस बैंक ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ ले सकते हैं:
क्या आप भी यस बैंक से एफडी के बदले लोन का लाभ लेना चाहते हैं? तो इसके लिए आपके पास यस बैंक में कम से कम 10,000 रुपए की एफडी होना आवश्यक है। यदि आपके पास यस बैंक में 10 हजार की एफडी है, तो आप आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो की मदद से लोन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, बैंक आय प्रमाण पत्र की कोई मांग नहीं रखता है। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो अपनी एफडी बिना तोड़े व बंद किए लोन लेना चाहते हैं। साथ ही, इससे उन्हें अन्य लोन सुविधाओं की तुलना में कम ब्याज देना होता है।