-
कैपिटल गारंटी योजनाएं
कैपिटल गारंटी योजनाएं विशेष रूप से गारंटी रिटर्न प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। यह योजनाएं पूरी तरह से सुरक्षित होती है। कैपिटल गारंटी प्लान के तहत रिटर्न दर 12% से 18% तक हो सकती है। कैपिटल गारंटी योजनाओं में आपका पैसा बाजार में लगाया जाता है, जिसके बाद बाजार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न दिया जाता है। इस योजना की विशेष बात यह है, कि शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बाद भी आपका मूल निवेश सुरक्षित रहता है।
-
आवर्ती जमा योजनाएं
यदि आप नियमित तौर पर निवेश करना चाहते है, तो आपके लिए आवर्ती जमा एक उपयुक्त निवेश विकल्प साबित हो सकता है। आवर्ती जमा योजनाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित होती है। निवेशक थोडी-थोडी बचत आवर्ती जमा योजना में निवेश कर सकते है, जिसपर उच्च ब्याज दिया जाता है। वर्तमान में आवर्ती जमा पर करीब 7.5% तक का ब्याज प्रदान किया जा रहा है। यह ब्याज चक्रवृद्ध होता है, जिससे मैच्योरिटी तक अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है।
-
सावधि जमा
सावधि जमा भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, देश की एक बड़ी संख्या निवेश के लिए सावधि जमा का चयन करती है। इसका मुख्य कारण ब्याज का सुरक्षित और स्थिर होना है। निवेशक बैंक और पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एफडी करा सकते है। वर्तमान में कई बैंक सावधि जमा पर 8% तक का ब्याज दे रहे है। इसके साथ ही ग्राहक सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड, लोन और कर लाभ प्राप्त कर सकते है।
-
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक सरकारी योजना है, जिसमे माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा बालिका के लिए निवेश किया जा सकता है। इसपर सरकार द्वारा 8.2% का उच्च ब्याज दिया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी अवधि 21 वर्ष होती है, हालांकि योगदान 15 वर्ष ही करना होता है। सरकार समर्थित योजना होने के कारण यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
-
पीपीएफ खाता
पीपीएफ खाता या पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकार समर्थित बचत योजना है। पीपीएफ खाते पर सरकार द्वारा वर्तमान में 7.1% का ब्याज दिया जा रहा है। पीपीएफ खाता की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है, जो इसे एक लंबी अवधि का निवेश विकल्प बनाता है। पीपीएफ खाते के तहत आंशिक निकासी, कर लाभ और लोन लाभ प्राप्त किए जा सकते है।
-
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई योजना है, जिसका उद्देश्य लोगों की वृद्धावस्था को सुरक्षा प्रदान करना है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर सरकार द्वारा वर्तमान में 8.2% का ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम खाते को अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोला जा सकता है। ऐसे निवेशक जो अपनी वृद्धावस्था में नियमित आय का साधन चाहते है, उनके लिए यह एक उपयुक्त निवेश विकल्प है।
-
राष्ट्रीय पेंशन योजना
राष्ट्रीय पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई लंबी अवधि की बचत योजना है। इस योजना में आपका पैसा बाजार आधारित निवेश जैसे इक्विटी और डेट में लगाया जाता है और बाजार के प्रदर्शन के आधार रिटर्न दिया जाता है। एनपीएस के तहत मैच्योरिटी पर एकमुश्त रिटर्न और नियमित आय दोनों प्रदान की जाती है, जिससे वृद्धावस्था में भी नियमित आय का साधन बना रहता है।
-
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना भारत सरकार की नियमित आय प्रदान करने वाली योजना है। इसमे निवेशकों को एकमुश्त निवेश करना होता है, जिसके बाद इसपर सरकार द्वारा 7.4% का ब्याज दिया जाता है। यह योजना 5 साल की मैच्योरिटी अवधि के साथ आती है। ऐसे निवेशक जो निवेश के साथ-साथ नियमित आय का साधन भी प्राप्त करना चाहते है, वह पोस्ट ऑफिस के माध्यम से इस योजना में निवेश कर सकते है।
-
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट एक निश्चित आय वाली योजना है, यह योजना 5 वर्ष की मैच्योरिटी अवधि के साथ आती है। इस बचत सर्टिफिकेट पर वर्तमान में 7.7% का ब्याज दिया जा रहा है, जो हर तीन महीने में चक्रवृद्ध किया जाता है। ग्राहक निवेश की शुरुआत मात्र 1,000 रुपए से कर सकते है। सरकार समर्थित बचत योजना होने के कारण यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प है।
-
सोना
सोने में निवेश को भारत में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक माना जाता है, इसका कारण सोने की वैल्यू में लगातार वृद्धि होना है। सोने की कीमत में पिछले कुछ दशकों में वृद्धि देखी गई है, 1980 के दशक में 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1,300 रुपए हुआ करती थी, साल 2000 तक सोने की यह कीमत करीब 4,400 तक पहुँची। इसके बाद अगले 20-25 सालों में जिस तेज़ी के साथ सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है, उसने इसे भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प बना दिया है। जहाँ 2010 में सोना की कीमत करीब 18,000 के आस-पास थी और आज 2026 की शुरुआत तक यह 80,000 से 85,000 तक पहुँच गई है।
-
रियल एस्टेट
रियल एस्टेट भी भारत में काफी पसंद किया जाने वाले निवेश विकल्प है। सालों से लोग जोखिम से बचने के लिए रियल एस्टेट में निवेश कर रहे है। भारत के लोगों के पास जब पैसा जमा हो जाता है, तो पहला ख्याल ज़मीन या फ्लैट लेने का ही आता है। ऐसे में अगर आप भी एक बड़ी रकम सुरक्षित रूप से निवेश करना चाहते है, तो रियल एस्टेट में निवेश कर सकते है।
-
आरबीआई टैक्सेबल बॉन्ड
आरबीआई टैक्सेबल बॉन्ड एक फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट प्लान है। इसका उद्देश्य निवेशकों को आय का सुरक्षित और भरोसेमंद साधन प्रदान करना है। इन बॉन्ड का प्रबंधन आरबीआई द्वारा किया जाता है। आरबीआई टैक्सेबल बॉन्ड में इन्वेस्टमेंट की गई मूल राशि की गारंटी है, और ब्याज भुगतान नियमित आधार पर किया जाता है। मौजूदा ब्याज दर 8.05% है जो बाजार में किसी भी एफडी से अधिक है। आरबीआई टैक्सेबल बॉन्ड उन इन्वेस्टर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं और अपने समग्र जोखिम को कम करना चाहते हैं।
-
किसान विकास पत्र
यदि आप किसी ऐसे निवेश विकल्प की तलाश में हैं, जो सुरक्षित रूप से निवेश को डबल करने का अवसर प्रदान करती हो तो आप किसान विकास पत्र में निवेश कर सकते है। यह एक सरकारी योजना है, जो करीब 115 महीने में निवेश को डबल करने का अवसर देती है। सरकार द्वारा किसान विकास पत्र पर 7.5% का ब्याज दिया जा रहा है। निवेशक इसमे 1,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते है, साथ ही इस योजना में अधिकतम निवेश राशि पर कोई सीमा नहीं है।