NRI Full Form - NRI क्या है?

Non Resident Indian या अनिवासी भारतीय वो लोग होते है, जो भारत के नागरिक होते है, लेकिन किसी दूसरे देश में निवास करते है। सरल शब्दों में कहा जाए तो जो लोग एक वर्ष में 182 दिन से अधिक समय तक भारत से बाहर रहते हैं, उन्हें अनिवासी भारतीय (NRI) कहा जाता है। वर्तमान में विश्व में करीब 1.5 करोड़ से अधिक NRI है।

Read more
investent plan
Plans starting from ₹1000/month
bajaj allianz life insurance
loading...
ICICI Prudential Life Insurance Company
loading...
tata aia life insurance
loading...
बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान्स˜
  • money
    ₹18,000/माह निवेश करें और पाएं ₹2 करोड़# पूरी तरह टैक्स-फ्री*
  • tax
    ऑनलाइन फंड्स का प्रबंधन करें60,000+ खुश ग्राहक 25+ देशों
  • compare
    तुलना करें और चुनें30+ प्लान और 150+ फंड विकल्प

NRI का मतलब क्या है?

एनआरआई का मतलब (NRI meaning) Non Resident Indian या अनिवासी भारतीय होता है। NRI वह लोग होते है, जो मूल रूप से तो भारतीय होते है, लेकिन प्रवास किसी दूसरे देश में करते है। आमतौर पर यदि कोई भारतीय 1 वर्ष में 182 दिन तक देश से बाहर रहता है तो, वह NRI कहलाता है। हर साल तमान लोग पढाई, रोज़गार अवसर और व्यापार के लिए भारत से किसी दूसरे देश मे प्रवास करते है। किसी के NRI बन जाने का यह मतलब बिल्कुल नही है कि, वह अब भारतीय नागरिक नही रहे।

भारतीय नागरिक कौन होता है?

भारतीय नागरिक होने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना आवश्यक है:

  • व्यक्ति जो जन्म से भारत में रह रहे है।
  • व्यक्ति जो 1 वित्तिय वर्ष में 182 दिनो से अधिक भारत मे रहते है।
  • या उस वित्तिय वर्ष में कम से कम 60 दिन और पिछले 4 वर्षो में कूल 365 दिन या उससे अधिक समय के लिए भारत में रहा हो, तो वह भारतीय नागरिक माना जाएगा।

जो नागरिक इन शर्तो को पूरा नही करता है, उन्हे NRI कहा जाता है। उन्हे NRO खाते की आय पर टैक्स देना होता है।

investment plans for nrisinvestment plans for nris

अनिवासी भारतीय (NRI) कौन होता है?

जो भारतीय किसी दूसरे देश में रहते है, उन्हे आमतौर पर 3 वर्गो में बाटा गया है:

  • अनिवासी भारतीय (NRI)
  • भारतीय मूल के निवासी (PIO)
  • भारतीय विदेश नागरिकता (OCI)

PIO क्या है?

PIO वो व्यक्ति होता है, जिसकी जडे भारत में न रहकर भी भारत से जुडी होती है। यदि किसी व्यक्ति के माता पिता, दादा दादी, यदि कभी भी भारत के नागरिक रहे हो या उनका जन्म भारत में हुआ हो। तो ऐसे व्यक्ति को भारतीय मूल का निवासी (PIO) कहा जाता है।

भारत सरकार द्वारा पहले ऐसे नागरिको को PIO कार्ड दिया जाता था, जिसके उपयोग से वह वीज़ा मुक्त भारत की यात्रा कर सकते था। इसके अतिरिक्त PIO कार्ड धारको को आर्थिक, शैक्षिक लाभ जैसे लाभ भी दिए जाते थे। साल 2015 में सरकार ने PIO योजना को बंद कर इसे OCI में शामिल कर दिया।

OCI क्या है?

OCI (Overseas Citizenship of India) जिसका मतलब भारतीय प्रवासी नागरिकता है।

यह कार्ड उन लोगो को बिना वीज़ा के भारत आने-जाने की अनुमति देता है, जो किसी दूसरे देश के नागरिक है, लेकिन उनका कुछ अंश भारत से जुडा है।

OCI कार्ड के तहत भारतीय प्रवासी नागरिको को विभिन्न लाभ प्रदान किए जाते है:

  • आजीवन वीज़ा
  • लंबे समय तक भारत मे रहने की अनुमति
  • NRI कोटा के तहत शैक्षिक लाभ प्राप्त करने की अनुमति
  • आर्थिक लाभ प्राप्त किए जा सकते है
  • प्रॉपर्टी खरीदने की अनुमति
investment plans for nrisinvestment plans for nris

भारतीय आयकर अधिनियम के अनुसार NRI की परिभाषा

आयकर अधिनियम की धारा 6 के अनुसार ऐसा कोई भी व्यक्ति जो भारतीय मूल का है, लेकिन किसी अन्य देश मे रह रहा है, वह NRI है।

लेकिन, यदि किसी व्यक्ति की भारतीय कमाई 15 लाख से ज़्यादा है, तो उसके लिए नियम व शर्ते अलग हो जाती हैं 

ऐसे व्यक्ति को भारत का निवासी माना जाएगा, य़दि:

  • वह व्यक्ति पिछले वर्ष भारत में 120 दिन या उससे अधिक समय के लिए रहा हो।
  • वह व्यक्ति पिछले 4 सालों में कुल 365 दिन या उससे अधिक समय के लिए भारत में रहा हो।

पात्रता की जानकारी

भारत में किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से पहले NRI और OCI कार्ड धारकों के लिए कुछ पात्रता नियम होते हैं।

  • भारतीय पासपोर्ट - यदि, आप NRI है तो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि, आपके पास भारत सरकार द्वारा ज़ारी भारतीय पासपोर्ट हो।
  • भारतीय नागरिकता - कोई भी व्यक्ति NRI तभी माना जाएगा, जब उसके पास भारतीय नागरिकता हो। भारतीय नागरिकता एक्ट 1955 के अनुसार NRI होने के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

NRI भारत में इंश्योरेंस कैसे खरीद सकते है?

इंश्योरेंस पॉलिसी पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है, साथ मे यह भी सुनिश्चित करती है, कि धारक की गैरमौजूदगी में भी परिवार की आर्थिक जरूरते पूरी होती रहे। टर्म इंश्योरेंस लंबे समय के लिए एक बेहतरिन योजना है। इसलिए NRI के लिए टर्म इंश्योरेंस खरीदना आवश्यक हो जाता है। भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अनिवासी भारतीय (NRI) भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

NRI द्वारा दो तरीकों से आवेदन किया जा सकता है:

  • जब आप भारत आए तब आप इंश्योरेंस खरीद सकते है।
  • आप जहाँ रहते है वहा से भी मेल ऑर्डर बिजनेस के माध्यम से भी पॉलिसी खरीदी जा सकती है। इस पॉलिसी को नोटरी, भारतीय दूतावास के अधिकारी और भारतीय राजनेता द्वारा प्रमाणिक किया जाएगा।

अनिवासी भारतीय बीमा योजना की विशेषताएं

NRI टर्म इंश्योरेंस के निम्निलिखित विशेषताएँ है:

  • बीमा अवधि - अनिवासी भारतीयों के लिए बीमा अवधि आमतौर पर 6 महीने से 25 वर्षो तक हो सकती है।
  • पात्र आयु - NRI जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष की है, वह बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • प्रीमियम राशि - प्रीमियम राशि आमतौर पर पॉलिसी अवधि, बीमा राशि, प्रीमियम भुगतान के तरीके और चयनित राइडर्स विकल्पो पर निर्भर करता है।
  • पूर्व निर्धारित राशि - टर्म इंश्योरेंस में इंश्योरेंस राशि लाखों से करोड़ों तक हो सकती है। बीमा अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर यह राशि नामांकित व्यक्ति के खाते मे डाल दी जाती है।
  • पॉलिसी रिन्यूअल - कुछ इंश्योरेंस प़ॉलिसी, परिपक्वता पर रिन्यूअल विकल्प प्रदान करता है।
  • प्रीमियम राशि का भुगतान - एक NRI इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बीमा प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके लिए पॉलिसीधारक के पास किसी मान्य बैंक में खाता होना चाहिए जो ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन की अनुमति देता हो। ऑनलाइन भुगतान NRE खाते या NRO खातो के द्वारा किया जा सकता है।
  • कर लाभ - आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80D के तहत NRI द्वारा कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

बीमा योजना खरीदने के लिए NRI को किन दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है

  • पहचान प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आवेदन पत्र
  • पासपोर्ट कॉपी
  • स्वास्थ्य स्थिति रिपोर्ट

निष्कर्ष

NRI वह भारतीय नागरिक होता है, जो किसी दूसरे देश में निवास करता है। आमतौर पर लोग शिक्षा, रोज़गार और व्यापार के लिए दूसरे देशो में जाते है। यदि यह लोग 1 वर्ष में 182 दिनो तक देश से बाहर रहते है, तो वह NRI बन जाते है। NRI के लिए भारत में विशेष कोटा है, जिसके तहत NRI भारत में विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते है। देश में NRI के लिए विभिन्न निवेश विकल्प मौजूद है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • NRI kya hai (what is NRI)?

    अनिवासी भारतीय वह भारतीय नागरिक होते है, जो विभिन्न कारणे से किसी दूसरे देश में निवास करते है। आमतौर पर यदि कोई व्यक्ति 182 दिन से अधिक समय के लिए देश से बाहर रहता है, तो वह NRI की श्रेणी में आ जाता है।
  • क्या भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति है?

    नहीं, भारत मे दोहरी नागरिकता या Dual citizenship की अनुमति नहीं है। यदि किसी भारतीय नागरिक को दूसरे देश की नागरिकता मिलती है, तो उसे भारत की नागरिकता छोडनी होगी।
  • क्या एक NRI भारत में ज़मीन खरीद सकता है?

    NRI भारत में ज़मीन खरीद सकता है। हालांकि NRI कृषि भूमि और फॉर्म हाउस नही खरीद सकता है।
  • NRI का फूल फॉर्म (NRI full form) क्या है?

    NRI ka full form Non resident Indian है।
  • NRI कौन होते है (NRI kaun hote hai)?

    NRI वह भारतीय नागरिक होते हैं, जो किसी वित्तीय वर्ष में 182 दिन से ज्यादा समय तक भारत से बाहर रहते हैं। NRI होने का यह अर्थ नहीं है कि वह भारतीय नागरिक नहीं रहेगा।

NRI Plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
Best ISA Rates

17 Nov 2025

Individual Savings Accounts (ISAs) are a popular way to save and
Read more
How NRIs Can Invest in GIFT City

22 Oct 2025

GIFT City is India’s first International Financial Services
Read more
GIFT City Investment Options

22 Oct 2025

GIFT City, or Gujarat International Finance Tec-City, is
Read more
Detailed Guide on GIFT City Funds For NRIs

22 Oct 2025

Gujarat International Finance Tec-City, known as GIFT City
Read more
GIFT City
  • 16 Jun 2025
  • 1902
GIFT City is India's first international financial hub, is being set up so Indians and global investors can bank
Read more
NRI Investment Plans in India
  • 24 Mar 2014
  • 129671
India continues to be a promising country for Non-Resident Indians (NRIs) looking to invest and grow their
Read more
Best NRE Savings Accounts for NRIs
  • 28 Jan 2022
  • 182537
Non-Resident External Account (NRE) Account is a type of savings account that lets Non-Resident Indians (NRIs)
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

*Past 10 Year annualised returns as on 01-06-2026
*All savings plans are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
**Returns are based on past 10 years' fund performance data (Fund Data Source: Value Research).
^Returns as on 10th Jan'25. 18% returns for Tata AIA Life Top 200 for the last 10 years.The past performance is not necessarily indicative of future performance. Source: Morningstar

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL