स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना क्या है?
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना (SSSY) की शुरूआत केंद्र सरकार द्वारा 1980 में की गई थी। योजना का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानी जिन्होने 1857 से 1947 के बीच स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपनी शहादत दी, जेल में बंद रहे या अन्य कष्ट सहे, उनके परिवार को सम्मान के रूप में आजीवन वित्तिय सहायत प्रदान करना है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारो को विभिन्न वर्ग के अनुसार हर महीने लगभग 20,000 से 45,000 (Freedom Fighter Pension Amount) तक की सम्मान पेंशन राशि दी जाती है, ताकि उनका जीवन यापन आसान हो और जीवन को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
भारत सरकार पेंशन राशि में निरंतर महंगाई राहत देती है। वर्तमान में 1 जनवरी 2024 से महंगाई राहत 48% लागू है। जिसका आसान शब्दो मतलब है, कि मूल पेंशन राशि 48% अधिक दी जाएगी। इस लेख में आप पेंशन राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना पेंशन राशि
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना (SSSY) में विभिन्न श्रेणी के अनुसार पेंशन राशि महंगाई राहत के साथ प्रदान की जाती है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:
| श्रेणी |
मूल पेंशन |
महंगाई राहत (DA 48%) |
कुल पेंशन |
| अंडमान जेल के राजनैतिक बंदी व उनके जीवनसाथी |
30,000 |
14,400 |
44,400 |
| ब्रिटिश भारत से बाहर संघर्ष करने वाले सेनानी व उनके जीवनसाथी |
28,000 |
13,440 |
41,440 |
| अन्य स्वतंत्रता सेनानी व उनके जीवनसाथी |
26,000 |
12,480 |
38,480 |
पेंशन राशि के अतिरिक्त क्या सुविधाएं प्रदान की जाती है?
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित परिवारो को पेंशन (SSSY Pension) राशि के अलावा विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते है:
- स्वतंत्रता सेनानी व उनके जीवनसाथी को आजीवन निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा दी जाती है।
- स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रित परिवार जनो को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचलित अस्पतालो में निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती है।
- स्वतंत्रता सेनानी सम्मान पेंशन योजना में मिलने वाली पेंशन राशि पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगता।
- कई राज्य में स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितो को सरकारी नौकरी भी दी जाती है।
- कई राज्यो में स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितो को आवासीय योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना पात्रता
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना आवश्यक है:
- कम से कम 6 महीने जेल में रहा हो, महिलाओं व SC, ST के लिए यह समय 3 महीने है।
- ब्रिटिश सरकार द्वारा 6 महीने या उससे अधिक समय के लिए देश से बाहर निर्वासन किया हो।
- गिरफतारी से बचने के लिए छिप कर भारत के लिए आंदोलन चलाया हो।
- स्वतंत्रता संग्राम के दौरान संपत्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ हो।
- आंदोलन के दौरान देश के लिए अपनी जान गवाई हो।
- INA का सदस्य रहे हो।
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना आवश्यक दस्तावेज़
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना में आवेदन के लिए और पात्रता के अनुरूप होने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:
- पहचान प्रमाण पत्र
- पता प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जेल प्रमाण पत्र
- शहादत प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करे?
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना (Sainik Samman Scheme) में आवेदन करने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है:
- आवेदक गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in/en/schemes पर जाकर योजना का आधिकारिक जानकारी पत्र डाउनलोड कर सकते है। जिससे योजना से संबंधी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- आवेदक आवेदन पत्र निशुल्क दिल्ली में गृह मंत्रालय, स्वतंत्रता सेनानी विभाग और लोक नायक भवन से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले एक पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र, जिसमें आपके दावे को साबित करने वाले सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न हों, उसे राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख सचिव को भेजें।
- आवेदन पत्र की दूसरी कॉपी उप सचिव, भारत सरकार, स्वतंत्रता सेनानी प्रभाग, गृह मंत्रालय, पहली मंजिल, लोक नायक भवन, नई दिल्ली - 3 को भेजें।
निष्कर्ष
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना (SSSY) भारत सरकार द्वारा 1980 में शुरू की गई एक पेंशन योजना है, जिसे विशेष रूप से स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवार को सम्मान के रूप में नियमित पेंशन राशि प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना के तहत लाभार्थियो 20,000 से 45,000 तक की पेंशन दी जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना के तहत कितनी पेंशन मिलती है?
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना के तहत लाभार्थियो को 20,000 से 45,000 (Freedom Fighter Pension Amount 2025) तक की पेंशन राशि दी जाती है, यह पेंशन राशि विशिष्ट श्रेणी के अनुसार तय की जाती है।
-
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना की शुरूआत कब हुई?
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना की शुरूआत 1980 में की गई थी।
-
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना के लिए पात्रता क्या है?
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना आवश्यक है:
- स्वतंत्रता सेनानी कम से कम 6 महीने जेल में रहा हो।
- ब्रिटिश सरकार द्वारा 6 महीने या उससे अधिक समय के लिए देश से बाहर निर्वासन किया हो।
- गिरफतारी से बचने के लिए छिप कर भारत के लिए आंदोलन चलाया हो।
- स्वतंत्रता संग्राम के दौरान संपत्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ हो।
- आंदोलन के दौरान देश के लिए अपनी जान गवाई हो।
- INA का सदस्य रहे हो।
-
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना में वर्तमान महंगाई राहत कितना प्रतिशत है?
स्वतंत्रता सेनाना सम्मान योजना में वर्तमान महंगाई राहत 48% है।
-
स्वतंत्रता सेनानी सम्मान योजना में कौन से स्वतंत्रता सेनानी पात्र है?
स्वतंत्रता सेनानी जिन्होने 1857 से 1947 के बीच स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपनी शहादत दी, जेल में बंद रहे या अन्य कष्ट सहे, वे इस योजना के लिए पात्र है।