अटल पेंशन योजना SBI क्या है?
अटल पेंशन योजना SBI, भारत सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा पहल है। अटल पेंशन योजना SBI के तहत मासिक योगदान के आधार पर जीवन भर नियमित पेंशन दी जाती है। आमतौर पर असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के पास वृद्धावस्था में किसी प्रकार का आर्थिक सहारा या नियमित आय का साधन नहीं होता है। ऐसे में इन नागरिकों को नियमित और स्थिर पेंशन प्रदान करने के उद्देश्य से ही अटल पेंशन योजना की शुरुआत की गई थी।
अटल पेंशन योजना SBI के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 1,000 से 5,000 तक की इच्छित पेंशन दी जाती है। अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर से जाना जा सकता है, कि इच्छित पेंशन के लिए अटल पेंशन में कितना पैसा कटता है।
अटल पेंशन योजना SBI में नया बदलाव क्या है?
अटल पेंशन योजना SBI में हाल ही में आवेदन पत्र में बदलाव किए गए है। साथ ही आवेदकों के लिए नए आवेदन पत्र में अब FATCA/CRS घोषणा जरूरी कर दी गई है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि आवेदक विदेश का रहने वाला या आयकर दाता तो नहीं है।
पूराने आवेदन पत्र के साथ किए गए आवेदन अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
SBI अटल पेंशन योजना की विशेषताएँ
अटल पेंशन योजना SBI की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- आयु पात्रता - यह योजना 18-40 वर्ष की आयु के सभी भारतीय जो अंसगठित और निजी क्षेत्र से आते है उन के लिए खुली है।
- न्यूनतम योगदान - एसबीआई अटल पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 20 वर्षों का योगदान अनिवार्य है।
- इच्छित पेंशन राशि - अटल पेशन योजना के तहत आवेदक अपनी इच्छा अनुसार 1,000 से 5,000 तक की पेंशन का विकल्प चुन सकता है और उस अनुसार उसे मासिक योगदान देना होगा।
- कर लाभ - अटल पेंशन योजना के तहत निवेश पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80CCD(1) के तहत कर छूट मिलती है।
- नामांकन - मृत्यु की दुरर्भाग्यपूर्ण स्थिति मे नामांकित व्यक्ति को अटल पेंशन योजना का लाभ मिलता रहता है।
अटल पेंशन योजना SBI पात्रता
SBI अटल पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तों के अधीन होना आवश्यक है:
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- भारतीय स्टेट बैंक में सक्रिय बैंक बचत खाता होना चाहिए।
- अटल पेंशन योजना उन लोगों के लिए है, जो EPF, NPS या अन्य सरकारी पेंशन योजना के अंतर्गत नहीं आते, यानी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगो के लिए। हालांकि यह योजना निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए खुली है।
SBI अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?
अटल पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में होना जरूरी है और साथ ही आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा भी होनी चाहिए। यदि नेट बैंकिंग सक्रिय नहीं है, तो पहले इसे SBI शाखा में जाकर सक्रिय कराएं।
-
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- स्टेप 1 - SBI इंटरनेट बैंंकिंग पर लॉग इन करें।
- स्टेप 2 - ई सर्विस टैब में जाएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 - दिए गए विकल्पों में से ‘अटल पेंशन योजना’ का चयन करें।
- स्टेप 4 - अब आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना: नाम, जन्मतिथि, पता, SBI अकाउंट नंबर, नामांकित व्यक्ति की जानकारी भरे
- स्टेप 5 - आप 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 की मासिक पेंशन में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।
- स्टेप 6 - सभी जानकारी भरने के बाद सब्मिट करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद, उसकी रसीद आप स्टेटस मेन्यू से डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेप 7 - आपका APY खाता आमतौर पर 1 दिन में सक्रिय हो जाता है।
- स्टेप 8 - पंजीकरण के बाद मिले PRAN नंबर को संभाल के रखे।
-
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- स्टेप 1 - सबसे पहले SBI बैंक शाखा में जाए।
- स्टेप 2 - बैंक से SBI अटल पेंशन योजना आवेदन पत्र की मांग करें।
- स्टेप 3 - आवेदन पत्र प्राप्त करे और उसे भरें।
- स्टेप 4 - आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज़ो को संलग्न करें।
- स्टेप 5 - पुष्टि करने के बाद बैंक में आवेदन पत्र जमा कर दें।
निष्कर्ष
अटल पेंशन योजना SBI विशेष रूप से असंगित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई योजना है। अटल पेंशन योजना SBI का उद्देश्य ऐसे नागरिक जिनके पास वृद्धावस्था में आय का साधन नही हैं, उन्हे नियमित आय का साधन प्रदान करना है। अटल पेंशन योजना SBI के तहत 1,000 से 2,000 तक की इच्छित पेंशन दी जाती है, जिसके लिए मासिक योगदान करना अनिवार्य है। 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन मिलता शुरू हो जाती है और जीवन भर दी जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
अटल पेंशन योजना SBI के दौरान अगर योजनाधारक की मृत्यु हो जाती है तो क्या होगा?
अटल पेंशन योजना के दौरान यदि योजनाधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को योजना का लाभ मिलता है। यदि यह मृत्यु 60 वर्ष की आयु से पहले होती है, तो नामांकित व्यक्ति को दो विकल्प दिए जाते हैं। वह शेष योगदान जारी रखकर योजना को चालू रख सकता है या फिर अब तक जमा की गई राशि प्राप्त कर सकता है।
-
अटल पेंशन योजना में योगदान शुरू करने के लिए अधिकतम आयु क्या है?
अटल पेंशन योजना के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है।
-
क्या NRI अटल पेंशन योजना SBI में आवेदन कर सकते है?
हाँ, NRI अटल पेंशन योजना में पंजिकरण करा सकते है। 18 से 40 वर्ष की उम्र के ऐसे प्रवासी भारतीय जिनके पास भारत में सेविंग अकाउंट है अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं।
हालांकि, यदि बाद में वह व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं रहता, तो उसका APY खाता बंद कर दिया जाएगा और अब तक जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी।
-
अटल पेंशना योजना SBI के लिए कितने वर्षों का योगदान अनिवार्य है?
अटल पेंशन योजना SBI का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 20 वर्ष का योगदान करना अनिवार्य है।
-
SBI अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है?
SBI अटल पेंशन योजना में कटने वाला पैसा इच्छित पेंशन राशइ और वर्तमान आयु पर निर्भर करता है। अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर SBI की सहायता से कटने वाले पैसे के बारे में जाना जा सकता है।
-
क्या एसबीआई पेंशन सेवा से अटल पेंशन योजना SBI की स्टेटमेंट देखा जा सकता है?
-
अटल पेंशन योजना में कितने साल तक जमा करना पड़ता है?
अटल पेंशन योजना में 60 साल की आयु तक योगदान करना होता है। वही अटल पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 20 वर्षों का योगदान अनिवार्य है।